ऋषिकेश के खैरी खुर्द स्थित बंगला नाला क्षेत्र में भारी जलभराव की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढालवाला से त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीम ने पाया कि जलभराव की गंभीर स्थिति के चलते कई स्थानीय निवासी अपने घरों की छतों पर शरण लिए हुए थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ ने तुरंत क्षेत्र का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगों से संपर्क स्थापित किया। टीम के प्रयासों से स्थिति अब सामान्य है और जलभराव में कमी आ गई है।
एसडीआरएफ की टीम लगातार निगरानी कर रही है और स्थानीय लोगों के साथ संवाद बनाकर क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन