जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़ विंटर बारिश नहीं हुई। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई। चोटियों पर हो रही ताजा बर्फबारी से तापमान लगातार गिर रहा है। बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होने से बारिश की संभावना है।
बारिश होने के बाद ही सूखी और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। मैदानी इलाकों में 25 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने की भी बात कही गई है। बात करें आज के मौसम की तो मैदानी इलाकों में आज भी कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है, यहां कोहरा छाया रहेगा। सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड पड़ेगी। गुरुवार शाम तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है।

More Stories
उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विमोचन, फिल्म टीम को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी