मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देर सायं पौड़ी स्थित सर्किट हाउस में स्थानीय जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान एवं निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “सरलीकरण, समाधान और निस्तारण” हमारी सरकार का मूल मंत्र है और जनता के हितों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो समस्याएं तहसील और जिला स्तर पर सुलझाई जा सकती हैं, उनका समाधान वहीं पर कर लिया जाए, जनता को बेवजह परेशान न किया जाए।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता