चमोली जिला मुख्यालय, गोपेश्वर से सटे रौली-ग्वाड़ गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी है। इसके लिए विभागीय योजनाओं के समन्वय से विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने रौली क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से सटे गांव में शत प्रतिशत विभागीय योजनाओं को लागू करने को कहा है। इस़ गांव में प्रगतिशील किसान वर्तमान में उद्यान विभाग के सहयोग से पॉलीहाउस में सब्जियों के साथ ही लीलियम के फूलों का उत्पादन से बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गांव में मशरुम उत्पादन और लैंटाना घास से उपयोगी वस्तुएं और सजावटी सामान तैयार कर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन