नैनीताल ज़िले के हल्द्वानी में आज उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का आठवाँ दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय शुरुआत से ही कई उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही अन्य क्रियाकलापों में भी बेहतर काम कर रहा है। श्री धामी ने कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय नाम कमा रहा है। देश के विकास की तीव्र गति को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के कई देश, भारत का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने छात्रों से उत्साह के साथ परिश्रम कर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता