आपदा प्रबन्धन सचिव डॉक्टर रंजीत सिन्हा ने उत्तरकाशी में ज़िला स्तरीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं को समय से पूरा करने और रोजगार व आजीविका संर्वद्धन से जड़ी योजनाओं को तेजी से लागू करने के निर्देश दिए। डॉक्टर सिन्हा ने स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना को अधिक प्रभावी तरह से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही डेयरी व बेकरी और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी इकाइयों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन विकास की योजनाओ की जानकारी लेते हुए जिले के सभी पर्यटक स्थलों का रूटमैप बनाने को भी कहा।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग