उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज पैन्यूली ने कहा है कि उनकी पार्टी, राज्य के मूल निवासियों के हितों की लड़ाई जारी रखेगी। श्री पैन्यूली ने कहा कि मूल निवास व भू कानून उक्रांद के मूल मुद्दे रहे हैं और उक्रांद इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उनका दल जल्द ही इस मुद्दे को लेकर समिति बनायेगा और इसका खाका तैयार कर हर गांव तक पंहुचाएगा। उक्रांद के उत्तराखंड में केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने कहा कि उत्तराखंड क्रान्ति दल ही एक मात्र दल है जो प्रदेश के हित की बात करता है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर राज्य के मूल निवासियों के हितों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया।

More Stories
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
हरिद्वार में फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड पर हिंदू संगठनों का हंगामा