मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार FRI स्थित ‘उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के आयोजन स्थल पर एग्जीबिशन एरिया आज स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खुला रहा। यह स्थल सोमवार 11 दिसंबर को भी स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खुला रहेगा। आज बड़ी संख्या में FRI पहुंचे छात्र-छात्राओं और आम जनता को विभिन्न स्टॉल का भ्रमण करने तथा उत्तराखण्ड के दो दशक की विकास यात्रा को करीब से जानने का अवसर प्राप्त मिला।
स्टॉल पर जहां एक ओर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, एरोमा पार्क, प्लास्टिक पार्क, फ़ूड पार्क, वेलनेस पार्क, टिहरी डैम समेत विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है, वहीं उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों, हस्तकला तथा हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन