उत्तराखण्ड सेवा अधिकार आयोग की ओर से चमोली जिले में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों को लोक सूचना अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। आयोग के प्रशिक्षकों ने सेवा के अधिकार अधिनियम 2011 के तहत विभागों में अधिसूचित सेवाओं, उनके निस्तारण की प्रक्रिया व समयावधि के बारे में जानकारी दी। सेवा का अधिकार आयोग के उप सचिव श्याम सुंदर सिंह पांगती ने बताया कि वर्तमान में 387 सेवाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहा है जबकि अन्य विभागीय सेवाओं का संचालन ऑफलाइन हो रहा है। आयोग के उप रजिस्ट्रार केसी पंत ने बताया कि चमोली जिला सेवा का अधिकार अधिनियम के अनुपालन में 96 दशमलव 2 प्रतिशत स्वीकृतियों के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है और अपणी सरकार पोर्टल में भी चमोली का प्रदर्शन अन्य जिलों से बेहतर है।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग