समुद्र तल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर उत्तरकाशी स्थित डोडीताल से साल का पहला सात सदस्यीय ट्रैकिंग दल सकुशल लौट आया है। इस दल में पुणे, राजस्थान और गुड़गांव से पांच पुरुष और दो महिला ट्रैकर शामिल थे। डोडीताल से लौटने पर दल ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में फैली झील 90 फीसदी तक जम चुकी है। ट्रैकिंग व्यवसायी राजेश पंवार ने बताया कि इस साल की शुरुआत में दो दलों ने डोडीताल पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण वे केवल मांझी तक ही पहुंच सके। ट्रैकर्स टीम लीडर हार्दिक और लव रावत ने बताया कि मांझी से डोडीताल तक अभी भी तीन फीट बर्फ जीम हुई है। गौरतलब है कि मांझी कैंप से डोडीताल की दूरी पांच किलोमीटर है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन