March 25, 2025

UKND

Hindi News

गैरसैंण में 14 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आमरण अनशन रामलीला मैदान पर दूसरे दिन भी जारी

गैरसैंण क्षेत्र की शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सड़कों की समस्याओं में शामिल 14 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आमरण अनशन रामलीला मैदान पर दूसरे दिन भी जारी रहा।अनशन पर बैठे व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट का स्वास्थ्य व वजन फिलहाल सामान्य बना हुआ है,वहीं आंदोलन को मिल रहे,जनसमर्थन से आंदोलनकारीयों के हौंसले बुलंद हैं।विकासखंड मुख्यालय के रामलीला मैदान पर चल रहे,आंदोलन की खबर लेने प्रशासन का कोई अधिकारी अब तक न पहुंचने से आंदोलनकारियों में नाराजगी बनी हुई है।आंदोलन के समर्थन में पहुंचे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गैरसैंणवासीयों की नाराजगी को दूर करने के लिए एक माह में भराडीसैंण विधानसभा के तीन चक्कर लगा दिए हैं,लेकिन वे लोगों की नाराजगी दूर नहीं कर पाए।उन्हें गैरसैंण क्षेत्र की आम जनता के बीच आने से परहेज कर रहे हैं।आज आम जनता मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर बैठकर भूख हड़ताल कर रही है,लेकिन शासन-प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।भूख हड़ताल पर बैठे सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि मांगों के पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।समर्थन देने वालों में कांग्रेस यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन भंडारी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दान सिंह नेगी,हरेंद्र कंडारी,सुरेंद्र पंवार,जसपाल सिंह,नरेंद्र बिष्ट,दलवीर बिष्ट,निवर्तमान सभासद सरोज शाह,कुंवर सिंह रावत,कुंवर सिंह पंवार,आशा राम सती,लखपत सिंह,ममता गौड,ओम प्रकाश सती,गौरव गैडी,बलवंत पंवार,मुकेश ढोंडियाल,संजय कुमार,महिला मंगल दल गैड मल्ला की अनीता गौड,जसोदा,गीता,सुनीता,पूजा,हेमा आदि उपस्थित रहे।

You may have missed