राज्य सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत 24 सड़क की योजनाओं को स्वीकृति दी है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इन सड़कों के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को हर मौसम में बेहतर यातायात की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की परिधि से बाहर सम्पर्क विहीन गांवों को सड़क से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। गौरतलब है कि मुख्य सड़क से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित संपर्क विहीन गांवों को हर मौसम में जुड़े रखने के लिए मेरा गांव मेरी सड़क योजना में सड़कें बनाई जाती हैं।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें