राज्य सरकार राजधानी देहरादून में यातायात और प्रदूषण स्तर में सुधार लाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगी। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने इसके लिए ई-व्हीकल और सीएनजी से संचालित वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून में आयोजित एकीकृत महानगरीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में विशेष उद्देश्य वाहन (एसपीवी) के गठन पर चर्चा के दौरान डॉ. संधु ने कहा कि शहर में यातायात को सुधारने के लिए आम लोगों के सुझाव लिये जाएं। उन्होंने ट्रैफिक की समस्या के लिए जंक्शन सुधार पर लगातार काम करने और अनधिकृत स्थलों पर पार्किंग करने वालों का चालान करने के निर्देश भी दिये।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन