देहरादून में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिये प्रदेश को पांच हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव मिला है। साथ ही दो बड़़ी कंपनियों ने प्रदेश सरकार के साथ राज्य में निवेश के लिये एक हजार करोड़ और सोलह सौ करोड़ रुपए का अनुबंध भी किया है। कल नई दिल्ली में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के करटेन रेजर के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस सम्मेलन के जरिये राज्य में ढाई लाख करोड़ रुपए का निवेश लाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में निवेश के माहौल की जानकारी देते हुए श्री धामी ने कहा कि राज्य में ईज आफ डूइंग बिजनेस के साथ-साथ पीस आफ डूइंग बिजनेस भी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों को राज्य में निवेश के लिये उपलब्ध कराए जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी भी दी।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य