केदारनाथ धाम में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। आज मौसम साफ होने के पश्चात छोटे हेलीकॉप्टर के साथ साथ MI 17 से भी रेस्क्यू शुरू किया गया। आज MI 17 से केदारनाथ से लगभग 45 लोगों को रेस्क्यू कर नीचे लाया गया। बता दें कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति का लगातार अपडेट ले रहे हैं।
इसी दौरान दो बीमार यात्रियों को भी सुरक्षित MI 17 से केदारनाथ से नीचे लाया गया, जिन्हें शीघ्र एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल भेजा गया। विंग कमांडर शैलेश सिंह ने बताया की मौसम साफ होने पर दो बार एमआई 17 केदारनाथ गया। उन्होंने कहा कि कल भी मौसम साफ रहता है तो दोनों हेलीकॉप्टर रेस्क्यू कार्य करेंगे।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें