उत्तराखण्ड में में बंदरों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिये मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने बंदरों का बन्ध्याकरण करने के निर्देश दिये हैं। देहरादून में वन और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में बंदर और जंगली सुअर खेती को अत्यधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बन्दरों के बन्ध्याकरण के लिए बन्दर बन्ध्याकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने और पशुचिकित्सकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने फसलों को जंगली सुअरों से होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिएयोजना तैयार करने के निर्देश भी दिये।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता