आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित मैराथन ‘‘थैंक्यू मोदी जी फॉर जी-20 इन उत्तराखण्ड’’ का फ्लैग ऑफ किया एवं उत्तराखण्ड को #G20India की तीन बैठकें मिलने पर सभी प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता भारत को मिली है, अपनी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का यह हमारे पास अच्छा अवसर है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री सुभाष भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा, ऋषिकेश श्री रविन्द्र राणा, कुलपति सुभारती विश्वविद्यालय प्रो. यशवर्द्धन एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन