देहरादून स्थित राजभवन में कल ‘महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैंसर परीक्षण शिविर’ का आयोजन किया जायेगा। यह शिविर उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में एम्स-ऋषिकेश के महिला एवं स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर जया चतुर्वेदी द्वारा उपस्थित महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण और बचाव पर महत्वपूर्ण जानकारी देंगी। साथ ही दून मेडिकल कॉलेज की स्तन कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नेहा महाजन स्तन कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव पर व्याख्यान भी देंगी। इस अवसर पर भारतीय सेना के परिवारों से आमंत्रित महिलाएं, राजभवन के सभी अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी, विद्यार्थी तथा शिक्षक उपस्थित रहेंगे।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन