रुद्रप्रयाग जिले में क्रोंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में 15 मई को 108 बालमपुरी शंख की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। अनुष्ठान को लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉक्टर सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे और मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर गणेश सिंह खाती ने मंदिर का संयुक्त निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूजन में दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुद्रप्रयाग पहुंचेगे। इसके साथ ही स्थानीय लोग भी इस पूजा में हिस्सा लेंगे। जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर मार्ग पर अस्थाई शौचालय और मंदिर परिसर में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। डॉक्टर गहरवार ने सभी व्यवस्थाएं 10 मई तक पूरी करने को कहा।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता