प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश में आज ’वर्ल्ड ट्रॉमा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। अगले एक हफ्ते तक एम्स द्वारा जन जागरुकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने ट्रॉमा रथ को आज सुबह देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना किया। इस ट्रॉमा रथ को मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना करेंगे। यह रथ पूरे हफ्ते तक राज्य के विभिन्न कॉलेजों और अस्पतालों में जाकर आघात चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशिक्षित करेगा।
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास जाकर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की
धनतेरस : 12 बजे के बाद सभी रेहडी-ठेली, छोटे- बडे माल वाहक वाहन रहेंगे प्रतिबन्धित