स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने आज स्वाथ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये अल्मोड़ा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में पानी की निकासी, साफ़ सफाई और दवा के छिड़काव की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इससे पहले, स्वास्थ्य सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर का भी निरीक्षण किया, और आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। पत्रकारों से बातचीत में डॉक्टर कुमार ने बताया कि सोमेश्वर में बन रहे 50 बैड के चिकित्सालय का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिला अस्पताल में जल्द ही मॉडुलर ओ.टी संचालित होगी और अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन को जल्द ही संचालित किया जाएगा।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता