March 26, 2026

UKND

Hindi News

पौड़ी जिले में बिट्रिश कालीन कलेक्ट्रेट भवन को पौड़ी हैरिटेज भवन के रूप में विकसित किया जाएगा

पौड़ी जिले में बिट्रिश कालीन कलेक्ट्रेट भवन को पौड़ी हैरिटेज भवन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक और दो करोड़ रुपए की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने बताया कि बिट्रिश कालीन कलेक्ट्रेट भवन को हैरिटेज भवन के रूप में संरक्षित करने के लिए जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस हैरिटेज भवन में ऐतिहासिक जानकारी के साथ पहाड़ी संस्कृति से जुड़ी जानकारियों का समावेश कर आंगतुकों को उपलब्ध करायी जायेगी।