रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय इंटर कालेज गुप्तकाशी, जीआईसी पौंठी, जीआईसी रतूड़ा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रुद्रप्रयाग को पीएमश्री योजना के तहत चयनित किया गया है। इन चारों स्कूलों को अकादमिक और भौतिक संसाधनों से हाईटेक बनाया जाएगा। सभी स्कूलों में प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब को प्राथमिकता से विकसित करने के साथ ही पठन-पाठन के स्तर को बेहतर बनाने को कहा गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पुराने स्कूलों को नया रूप देने और छात्रों को ऑफलाइल और ऑनलाइन स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत पीएमश्री योजना शुरू की है।

More Stories
6.75 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का आरोपी भू-माफिया गिरफ्तार, 25 हजार के इनामी के पास मिली अवैध पिस्टल
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर