उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आई आपदा से उत्पन्न स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिवों सहित शासन के उच्च अधिकारियों और सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपदा पीड़ितों को वितरित किये जाने वाले मुआवजे और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिये.
मुख्यमंत्री ने बारिश के तुरंत बाद प्रदेश की सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ करने तथा देहरादून की सड़कों की अविलम्ब आवश्यक मरम्मत करने के निर्देश दिये।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों के साथ नदियों के जलस्तर, भूस्खलन, बंद सड़कों, जान-माल के नुकसान, मुआवजा वितरण आदि की समीक्षा की.
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक की सुरक्षा और उनके लिए हर संभव सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है

More Stories
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
हरिद्वार में फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड पर हिंदू संगठनों का हंगामा
MBA छात्रा के लापता होने के छह दिन बाद भी सुराग नहीं, 150 सदस्यीय टीम चला रही सर्च ऑपरेशन