बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। अब सभी प्रत्याशी घर घर जाकर मतदाताओं से उन्हें वोट देने की अपील कर रहे हैं। गौरतलब है कि बागेश्वर विधानसभा के दिवंगत विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन के चलते यह विधानसभा सीट रिक्त हुई है। इस सीट पर मतदान पांच सितंबर को होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार बागेश्वर विधानसभा में 188 बूथ हैं जिसके लिए 172 मतदाता केन्द्र बनाए गए हैं। विधानसभा में 1 लाख 18 हजार 225 मतदाता हैं जिनमें 60 हजार पुरुष, 58 हजार 272 महिला मतदाता हैं। इसके साथ ही वर्तमान में 272 नये मतदाता भी इस बार पंजीकृत हुए हैं। जिले में 25 संवेदनशील, अति संवेदनशील केंद्र चिंहित किए गए हैं। इस सीट पर उपचुनाव के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पार्वती देवी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की तरफ से बसंत कुमार मैदान में हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद और उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव जबकि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव लड़ रहे हैं।

More Stories
एआई युग में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका और महत्वपूर्ण: राज्यपाल
डीएम संग अर्ली मॉर्निंग वॉक ने बढ़ाया बौद्धिक दिव्यांगजनों का हौसला
2027 हरिद्वार कुंभ मेले में देवडोलियों के दिव्य स्नान व भव्य शोभायात्रा की होंगी विशेष व्यवस्थाएँ: मुख्यमंत्री धामी