प्रदेश में जल्द ही बेटो के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट दी जायेगी। देहरादून में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री Rekha Arya ने कहा कि बेटियों के जन्म पर दी जाने वाली महालक्ष्मी किट अब बेटो के जन्म पर भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सहयोग देने और बेटी के जन्म को सकारात्मक बनाने के लिए महालक्ष्मी किट शुरू की गई है। कुपोषण मुक्त उत्तराखण्ड बनाने पर जोर देते हुये महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य उद्देश्य कुपोषित बच्चों की पहचान करना और उन्हें उचित आहार के बारे में जागरूक करना है, ताकि सभी बच्चे कुपोषण के दायरे से बाहर आ सके। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती आर्या ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और कुपोषित महिलाओं को पोषण किट का वितरण भी किया।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता