मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से 10वीं की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए आयोजित भारत दर्शन दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें रुद्रप्रयाग विधानसभा के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-दर्शन से छात्रों में विशेष अनुभूति जागृत होगी। वे भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति को जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक उद्योग आज शैक्षणिक संस्थानों को पाठ्यक्रम में भ्रमण को अनिवार्य रूप से शामिल करने की आवश्यकता पर बल देते हैं। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता