मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से 10वीं की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए आयोजित भारत दर्शन दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें रुद्रप्रयाग विधानसभा के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-दर्शन से छात्रों में विशेष अनुभूति जागृत होगी। वे भारत की विभिन्नताओं, इतिहास, विज्ञान, शिष्टाचार और प्रकृति को जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि आधुनिक उद्योग आज शैक्षणिक संस्थानों को पाठ्यक्रम में भ्रमण को अनिवार्य रूप से शामिल करने की आवश्यकता पर बल देते हैं। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा।

More Stories
47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन, CM धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन जरूरी
शीतकाल के लिए बंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट, 2026 की चारधाम यात्रा का विधिवत समापन; 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जौनपुर महोत्सव में CM धामी ने दी विकास की सौगात, 52.55 करोड़ की 26 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास; थत्यूड़ CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय