प्रदेश के पशुपालन विभाग को जल्द ही 70 नए डाक्टर मिलने जा रहे हैं। पशुपालन मंत्री Saurabh Bahuguna ने बताया कि सभी 70 चिकित्सकों की तैनाती अगले माह तक कर दी जाएगी। आज पौड़ी में हुई पशुपालन विभाग की बैठक में श्री बहुगुणा ने कोटद्वार में गोट वैली के साथ ही गंगा गाय योजना के तहत जिले में दुग्ध कलस्टर विकसित करने के निर्देश दिए। श्री बहुगुणा ने पशुपालन विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शिविर लगाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग में कार्मिकों की कमी को दूर करने के प्रयास जारी हैं।
File Photo

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता