चंपावत जिले के बाराकोट में पांच दिवसीय लड़ीधुरा महोत्सव आज से शुरू हो गया है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्रों, स्थानीय लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं व सांस्कृतिक दलों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई। लड़ीधुरा महोत्सव के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया कि महोत्सव के दौरान चित्रकला, निबन्ध, भाषण, प्रश्नमंच और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को खत्म करने और युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक कार्य के प्रयोग में लाने के लिए किया जाता है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता