राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज बादल छाए रहे, जबकि कहीं-कहीं बूंदाबांदी के समाचार हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के 3 हजार 500 मीटर या उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना भी है। वहीं, प्रदेश में कल से मौसम सामान्य रहेगा।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन