September 27, 2026

UKND

Hindi News

दीपावली के अवसर पर नई टिहरी में दो दिवसीय ‘दीपावली आजीविका मेले‘ का आयोजन किया गया

दीपावली के अवसर पर नई टिहरी में दो दिवसीय ‘दीपावली आजीविका मेले‘ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मेले का उद्देश्य राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थानीय उत्पादों और हस्तकला के विपणन के लिए बाजार उपलब्ध कराना है। साथ ही महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करना है। मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विभिन्न स्थानिय उत्पादों के स्टॉल लगाये, जिसमें गैथ, भंगजीरा, जख्या, मंडवा का आटा, झंगोरा, दालें, तिल, अचार, पहाड़ी नमक और हवन सामग्री शामिल हैं।