पिथौरागढ़ जिले में काली और गोरी नदी के संगम पर जौलजीबी मेला शुरू हो गया हैै। मेले का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला भारत और नेपाल के बीच संस्कृति, सभ्यता के साथ-साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाता आ रहा है। लोक विरासत के संरक्षत पर जोर देते हुए श्री धामी ने कहा कि यह सांस्कृतिक मेला हमारी विलुप्त होती लोक विरासत को संरक्षण प्रदान कर रहा है और आने वाली पीढ़ी को लोक संस्कृति से परिचित भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेलों के आयोजन से राज्य के कलाकारों को भी एक मंच प्राप्त होता है और उनकी कला को प्रोत्साहन मिलता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेले में कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से काली नदी पर युवाओं के लिए आयोजित राफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मेले के लिये 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य