बागेश्वर के कपकोट के केदारेश्वर मैदान में कल चेली-ब्वारयूं कौथिग आयोजित किया जा रहा है। यह कौथिग मातृशक्ति उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नारी शक्ति को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम कर रही महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि नव वर्ष की शुरुआत, मातृशक्ति के साथ हो रही है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ा संदेश है। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मातृ शक्ति उत्सव में शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

More Stories
एआई युग में पब्लिक रिलेशंस की भूमिका और महत्वपूर्ण: राज्यपाल
डीएम संग अर्ली मॉर्निंग वॉक ने बढ़ाया बौद्धिक दिव्यांगजनों का हौसला
2027 हरिद्वार कुंभ मेले में देवडोलियों के दिव्य स्नान व भव्य शोभायात्रा की होंगी विशेष व्यवस्थाएँ: मुख्यमंत्री धामी