मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार कमजोर और पिछड़े वर्ग के साथ ही अनाथ व बेघर बच्चों के लिए प्रदेश में 13 छात्रावास संचालित कर रही है जिसमे लगभग एक हजार से अधिक बच्चों के लिए सभी सुविधाएँ निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। देहरादून में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ सहसपुर के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में श्री धामी ने कहा कि प्रदेश की बालिकाओं को शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में अवसर मिलने पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएँ उपलब्ध कराने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बालिकाओं को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति