उत्तराखण्ड के कुमाऊं मण्डल से अमृतसर के लिए नई रेलगाड़ी सुविधा शुरू हो गई है। यह रेलगाड़ी सप्ताह में एक दिन संचालित होगी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Ajay Bhatt ने आज नैनीताल के लालकुंआ से अमृतसर के लिए इस रेलगाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर श्री भट्ट ने कहा कि लंबे समय से सिख समाज लाल कुआं से अमृतसर के लिए ट्रेन की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सिख समाज के कई धार्मिक स्थल हैं और यहां से रेल यातायात की सुविधा मिलने से अमृतसर जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या के बाद ट्रेन के संचालन में वृद्धि की जाएगी।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता