मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज देर सांय मुख्य सेवक सदन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टनकपुर की छात्राओं ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रावत जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम से खेलेंगे का भी सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दें, आप सभी हमारे देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिये एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे हमारा देश आने वाले समय में दुनिया में अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका बना सके।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन