March 25, 2025

UKND

Hindi News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  से आज देर सांय मुख्य सेवक सदन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टनकपुर की छात्राओं ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  से आज देर सांय मुख्य सेवक सदन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टनकपुर की छात्राओं ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रावत जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम से खेलेंगे का भी सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दें, आप सभी हमारे देश और प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी भावी पीढ़ी के लिये एक ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिससे हमारा देश आने वाले समय में दुनिया में अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका बना सके।

You may have missed