राज्य विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा। सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज देहरादून में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा और सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में आगामी सत्र के लिए एजेंडा तय किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने बजट सत्र की समयावधि बढ़ाने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मूल निवास, भू-कानून, प्रीपेड स्मार्ट मीटर, गन्ना मूल्य, बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दे हैं, जिन पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्र की समयावधि बढ़ाने के लिए कांग्रेस लगातार दबाव बनाए रखेगी।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन