देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालदन का भ्रमण किया। डॉ० एस०एस० सिंह, ऑफिसर इन्चार्ज केवीके ने संरक्षित खेती, नर्सरी स्थापना, औरगेनिक खेती एवं फलों सब्जियों के उत्पादन में विशेष जानकारी देते हुए इस क्षेत्र में उद्यम स्थापना की अपार संभावनाओं से अवगत कराया।
डा. दीनदयाल, सह निदेशक केवीके ने फील्ड विजिट कराते हुए उद्यम की स्थापना में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया। साथ ही सुरेन्द्र सिंह ने उद्यान एवं मौनपालन प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालदम में चल रही योजनाओं से अवगत कराते हुए कार्यस्थलो का विजिट कराया। देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल डा. शंकर राम ने बताया कि यह भ्रमण छात्र/छात्रामो के लिए उपयोगी होगा। यह उन्हें वास्तविक कार्यस्थल को समझने व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने, उत्पादन प्रक्रियामो, तकनीकी उपकरणो एवं गुणवत्ता नियंत्रण की समझ प्रदान करेगा इस व्यावहारिक भ्रमण कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, मनोज कुमार ,रजनीश कुमार,डॉ पुष्पा रानी, सुधा राणा एवं जिला समन्वयक राजेन्द्र रावत एवं प्रक्षिशु छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति