देहरादून में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 86वीं बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत आम लोगों को ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये। उन्होंने सभी बैंकों को लम्बित ऋण आवेदन पत्रों का तय समय पर निस्तारण करने का कहा और निरस्त किए गए ऋण आवेदनों पर पुनर्विचार करने को भी कहा। श्री बर्द्धन ने ऋण आवेदन के संबंध में सभी बैंक नो-पेंडेंसी वर्क कल्चर को अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजना में तय किए गए लक्ष्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
आवास एवं शहरी विकास विभाग में सुधारों पर केंद्र से 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत
विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का संदेश: युवा नेतृत्व ही प्रदेश और देश का भविष्य