रुद्रप्रयाग जिले के घिमतोली क्षेत्र के सभी गांवों को पर्यटन ग्राम के तौर पर विकसित किया जाएगा। केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र की विधायक शैला रानी रावत ने इसकी घोषणा की है। पर्यटक ग्राम घिमतोली क्षेत्र के स्वारी-ग्वांस में मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत सरोवर का लोकार्पण करते हुए विधायक ने कहा कि जिले में भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचने के लिए जल्द ही रोपवे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विधायक ने श्री कार्तिकेय आदर्श बाल विद्यालय घिमतोली में fqq55विधायक निधि से तैयार कक्ष का लोकार्पण भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत आठ परिवारों को स्वीकृति पत्र वितरित किए, साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश‘ अभियान के तहत क्षेत्र के शहीदों के आंगन की मिट्टी भी एकत्रित की गई।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें