कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के गरीब वर्ग का उत्थान हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद केंद्र सरकार ने देश में विभिन्न योजनाओं के जरिए गरीब लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया। वे आज ऋषिकेश की नई जाटव बस्ती में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान श्री अग्रवाल ने नई जाटव बस्ती की गली संख्या दो में लगभग 150 मीटर क्षतिग्रस्त सड़क का पुनःनिर्माण विधायक निधि से करने की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग