स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से राजभवन में सितंबर माह में ‘‘प्लास्टिक के विरूद्ध जंग’’ संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। संगोष्ठी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सिंगल यूज प्लास्टिक के कम से कम उपयोग पर मंथन किया जाएगा। सेमीनार के आयोजन को लेकर आज देहरादून में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति गंभीरता से चिंतन करने के लिये सभी को मिलकर स्वच्छता की दिशा में प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरे के कारण संपूर्ण जलवायु तंत्र, नदी-नाले, जंगल की संपदा आदि में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सिंगल यूज प्लास्टिक को त्यागने के लिये लोगों को जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन