नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आज पौड़ी जिला मुख्यालय में भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के जरिये स्कूली छात्रों को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही इस अभियान के तहत रैली निकाल कर आम जन मानस को भी नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सावित्री नेगी ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाये जाने की आवश्यकता है। वहीं, स्काउट गाइड के जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्काउट गाइड के तत्वावधान में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

More Stories
6.75 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का आरोपी भू-माफिया गिरफ्तार, 25 हजार के इनामी के पास मिली अवैध पिस्टल
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर