मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के पर्वतीय अंचल में बारिश और भूस्खलन से 1 सौ 20 से अधिक लिंक मार्ग अवरूद्ध हैं। उधर, चमोली जिले में कल हुई भारी बारिश से कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग शिमलसैंण के पास अवरुद्ध हो गया है, जबकि जिले की अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारु हैं। उत्त्तरकाशी में भूस्खलन के चलते कल्याणी के पास बंद यमनोत्री राजमार्ग को खोलने की कार्यवाही जारी है। इस बीच चमोली जिले के नारायणबगड ब्लॉक के भगोती मोटर मार्ग पर आज एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति