देहरादून और हरिद्वार के जिलाधिकारियों ने आदेश जारी किए हैं कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए कल यानी 23 अगस्त 2023 को 12वीं कक्षा तक सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. शिक्षा विभाग को आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.
आदेश के अनुसार, ‘भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 22 अगस्त, 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 अगस्त, 2023 को देहरादून जिले में गरज और बिजली / भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जिले के सभी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती है. अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 23.08.2023 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।’

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता