रुद्रप्रयाग जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने आज अमृत कलश वाहन को हरी झंडी दिखाकर देहरादून के लिए रवाना किया। वहीं, चम्पावत जिले के विभिन्न विकासखंडो से एकत्रित मिट्टी को भी जिला मुख्यालय से देहरादून के लिए भेजा गया। जिले के गौरलचौड़ मैदान में जिलाधिकारी नवनीत पांडे, जिलापंचायत अध्यक्ष ज्योति राय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सैनिक और सेनानी परिवारों से जुड़े लोगों द्वारा कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में एसएसबी, आईटीबीपी, पुलिस और पूर्वसैनिकों ने भी प्रतिभाग किया। उधर, चमोली जिले से भी अमृत कलश यात्रा रथ को मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति