प्रदेश भर में रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक Ritu Khanduri ने कोटद्वार में स्थानीय लोगों के साथ रक्षाबंधन मनाया। रक्षाबंधन पर बाजारों में रौनक है। मिठाई खरीदने के लिए कल से ही दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। गौरतलब है कि हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश में उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में आज रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की गई है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता