राजधानी देहरादून में आज भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकसभा योजना बैठक’ आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यंमत्री, सांसद और मंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव से संबंधित रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का कहना है कि आज की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि किस तरह से प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। बैठक में शामिल कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज पूरा देश राममय और मोदीमय है।

More Stories
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ, “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण
22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह
डीएम सविन बंसल के जनदर्शन में 239 शिकायतों का निस्तारण, विधवाओं-बेटियों को राहत